फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ठेकेदार को काली सूची में डालने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
विकासखंड घाट के ज्येष्ठ उप प्रमुख अब्बल सिंह कठैत ने घाट-रामणी मोटरमार्ग का निर्माण कर रहे ठेकेदार को काली सूची में डालने की मांग की है। उनका आरोप है कि रामणी मोटर मार्ग के किमी आठ से 16 तक के कार्य का ठेकेदार एडवांस रकम लेकर लापता हो गया है। ज्येष्ठ उपप्रमुख का कहना है कि लोनिवि कर्णप्रयाग ने इस सड़क का ठेका उत्तर प्रदेश के एक ठेकेदार को दिया था। वह 60 लाख 77 हजार रुपये एडवांस लेकर लापता हो गया है। उनका कहना है कि ऐसे ठेकेदार को तुरंत काली सूची में डाल देना चाहिए। उनका कहना है कि स्थानीय छोटे स्तर के ठेकेदार भुगतान के लिए कार्यालय के चक्कर काटते थक जाते हैं, लेकिन समय पर भुगतान नहीं होता। उत्तर प्रदेश का एक ठेकेदार 60 लाख रुपये एडवांस लेकर लापता हो जाता है। लोक निर्माण विभाग को इस पर गंभीरता से विचार कर कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें