गाेपेश्वर। योग प्रशिक्षित बेरोजगार संगठन ने विद्यालयी शिक्षा में योग विषय को संचालित करने की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। विगत दस वर्षों में योग प्रशिक्षितों के हितों के लिए हुई कार्रवाई के संबंध में जानकारी मांगी गई। प्रशिक्षितों ने माध्यमिक शिक्षा निदेशक मुकुल कुमार सती द्वारा योग प्रशिक्षित बेराजगारों के साथ दुर्व्यवहार करने की शिकायत भी की। संगठन के अध्यक्ष संदीप शाह, सतीश, नीलम, संजय, अमरीश, नारायण भट्ट, प्रमिला चौहान आदि ने कहा कि योग प्रशिक्षित एक दशक से नियुक्ति की आय लगाए हुए हैं। कई प्रशिक्षित अपनी आयु सीमा भी पार कर रहे हैं। उन्होंने शीघ्र विद्यालयी शिक्षा में योग प्रशिक्षितों की नियुक्ति प्रक्रिया शुरू करने की मांग उठाई है। संवाद