नंदानगर। जनप्रतिनिधियों ने विकास खंड के सरपाणी और कुमजुग गांव में एएनएम सेंटर के संचालन की मांग उठाई है। जिलाधिकारी को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि एक वर्ष पूर्व शासन से एएनएम सेंटर के संचालन की स्वीकृति मिली थी, मगर अभी तक इनका संचालन शुरू नहीं हो पाया है। भाजपा किसान मोर्चे के जिलाध्यक्ष देव सिंह नेगी ने कहा कि क्षेत्र में एएनएम सेंटर न होने से गर्भवती महिलाओं के साथ ही अन्य महिलाओं व बच्चों को टीकाकरण के लिए दूसरे क्षेत्रों में जाना पड़ रहा है। ग्रामीण सेंटर की स्थापना के लिए अपने मकानों को निशुल्क देने के लिए भी तैयार हैं। उन्होंने जल्द एएनएम सेंटर के संचालन की मांग उठाई है। संवाद