फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नौली-धोतीधार सड़क निर्माण की मांग

Sun, 12 Jul 2026 03:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
पोखरी (चमोली)। क्षेत्र में वर्षों से लंबित नौली-धोतीधार सड़क के निर्माण के लिए स्थानीय ग्रामीण और जनप्रतिनिधि एक बार फिर मुखर हो गए हैं। उन्होंने पर्यटन मंत्री सतपाल महाराज को ज्ञापन सौंपकर सड़क निर्माण कार्य जल्द शुरू कराने की मांग की।
विज्ञापन

गुणम की प्रधान अंजू देवी, कलसीर के पूर्व प्रधान इंद्रेश राणा, पाटी जखमाला के पूर्व प्रधान प्रेम सिंह नेगी आदि ने कहा कि यह सड़क धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है लेकिन सरकार ने इसके निर्माण के लिए लेकर अभी तक गंभीरता नहीं दिखाई। वर्ष 2025 में आंदोलन के बाद सरकार ने सड़क के सर्वेक्षण का शासनादेश जारी किया और वित्तीय स्वीकृति भी प्रदान की। इसके बावजूद आज तक निर्माण कार्य शुरू नहीं हो पाया। उन्होंने बताया कि नौली-धोतीधार सड़क बनने से तुंगनाथ और चोपता आने-जाने वाले श्रद्धालुओं एवं पर्यटकों को बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलने से स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें