कैलाश मानसरोवर यात्रा नीती घाटी से शुरू करने की मांग पर डीएम को ज्ञापन सौंपते घाटी के लोग।
- फोटो : GOPESHWAR
जोशीमठ क्षेत्र के लोगों ने नीती घाटी से कैलाश मानवरोवर यात्रा शुरू कराने की मांग की। लोगों ने इस संबंध में सीएम को ज्ञापन भेजा और यात्रा को लेकर मार्ग के निरीक्षण की मांग भी उठाई।
प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष पुष्कर सिंह राणा, वैशख सिंह रावत, चंदन सिंह रावत, दीपक चौहान, लक्ष्मण सिंह, विजय सिंह, बलवंत सिंह, डा. त्रिलोक सिंह, मोहन सिंह ने कहा कि नीती घाटी से तिब्बत तक व्यापार होता था। भारत चीन युद्ध के समय से यह व्यापार बंद है। कहा कि हरिद्वार से ही यहां के लिए यात्रा शुरू हो जाती है। पांचों प्रयागों के दर्शन कर यात्री जोशीमठ पहुंचते हैं। यहां से ज्योर्तिमठ, लाता में नंदा के दर्शन, द्रोणागिरी के दर्शन कर यात्री मलारी होते हुए देश के प्रथम गांव नीती से नीती पास पहुंचते हैं। वर्तमान में यहां बीआरओ सड़क निर्माण कर रहा है। इस मार्ग से दिल्ली से छह से सात दिन में कैलाश मानवरोवर की यात्रा पूरी हो सकती है। यदि सरकार इस मार्ग का निरीक्षण कराती है तो जिन स्थानीय लोगों को इस मार्ग की अच्छी जानकारी है वह सरकार को पूरा सहयोग करेंगे। संवाद