फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से लापता युवक की खोज की मांग

Wed, 09 Jul 2025 10:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से बीते 29 जून से लापता नंदानगर बांजबगड़ गांव के युवक की खोज करने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों ने पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि बांजबगड़ गांव का मनोज सिंह घांघरिया में एक होटल में काम करता है। 29 जून की रात को वह हेमकुंड साहिब यात्रा मार्ग से गोविंदघाट आ रहा था, लेकिन तब से उसका कोई पता नहीं चल रहा है। काफी खोज करने पर भी उसका कोई सुराग नहीं मिला है। पुलिस अधीक्षक सर्वेश पंवार ने मनोज की तलाश तेज करने का आश्वासन स्थानीय लोगों को दिया। इस मौके पर टैक्सी यूनियन के पूर्व अध्यक्ष मनोज कठैत, सुरेंद्र सिंह, अर्जुन सिंह, जगदीश सिंह, गंगा सिंह आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें