फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: भनेरपाणी में एक घंटे बाधित रहा बदरीनाथ हाईवे

Wed, 09 Jul 2025 10:57 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर भनेरपाणी में मलबा और बोल्डरों को हटाने में जुटी जेसीबी मशीन। संवाद
विज्ञापन
पीपलकोटी। बदरीनाथ हाईवे भनेरपाणी भूस्खलन क्षेत्र में बार-बार बाधित हो रहा है। जिससे तीर्थयात्रियों को आवाजाही में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुधवार को भी यहां पहाड़ी से भूस्खलन होने के कारण करीब एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। जिस कारण हाईवे के दोनों ओर से वाहनों की लंबी लाइन लगी रही।
विज्ञापन




भनेरपाणी में भूस्खलन से हिल साइड मलबा आ जाने से हाईवे भी खस्ता हालत में पहुंच गया है। यहां एनएचआईडीसीएल की ओर से सुधारीकरण कार्य भी किया जा रहा था, जबकि भूस्खलन वाली पहाड़ी पर लोहे की जाली लगाने का काम जारी था लेकिन भूस्खलन होने से अभी तक हुआ सुधारीकरण कार्य भी ध्वस्त हो गया है। अलकनंदा साइड हाईवे खतरनाक बना हुआ है। स्थिति यह है कि दो जेसीबी यहां मलबा हटाकर वाहनों की आवाजाही करा रही हैं।

वहीं, पुलिस प्रशासन की ओर से सुरक्षा को देखते हुए यहां हाईवे के दोनों ओर से जवानों की तैनाती की गई है। जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने बताया कि मौसम सामान्य होने पर यहां हाईवे का दोबारा सुधारीकरण कार्य शुरु किया जाएगा। हाईवे को सुचारु रखने के लिए यहां जेसीबी, पोकलेंड मशीन और मेन पावर की तैनाती की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें