फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नंदप्रयाग संगम पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम की मांग

Mon, 12 Oct 2026 04:22 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। नंदप्रयाग संगम पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम करने की मांग उठने लगी है। चारधाम यात्रा के दौरान यहां बड़ी संख्या में तीर्थयात्री पहुंचते हैं लेकिन यहां सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं।
विज्ञापन

वर्ष 2013 की आपदा में संगम स्थल के तटबंध टूट गए थे लेकिन अब तक स्थिति जस की तस बनी है। बीते 30 सितंबर को पिंडदान के दौरान पैर फिसलने से एक तीर्थयात्री अलकनंदा नदी में बह गया था। इसके बाद संगम पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की जा रही है। स्थानीय तेजवीर कंडेरी ने कहा कि नगर पंचायत नंदानगर की ओर से संगम स्थल पर रेलिंग तो लगाई गई है लेकिन संगम तक पहुंचने वाले रास्ते और स्थल पर सुरक्षा के अन्य इंतजाम नहीं हैं। उन्होंने संगम स्थल पर नियमित पुलिसकर्मी की तैनाती की मांग की। वहीं जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी नंदकिशोर जोशी ने कहा कि संगम स्थल का निरीक्षण करने के बाद सुरक्षा व्यवस्था के लिए योजना तैयार की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें