फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चिकित्सक के साथ मारपीट करने वालों पर कानूनी कार्रवाई की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नंदानगर में रविवार रात को ड्यूटी पर तैनात चिकित्सक डॉ. रोहित चौहान के साथ मरीज के तीमारदारों ने जानलेवा हमला कर दिया। इससे आक्रोशित प्रांतीय चिकित्सा स्वास्थ्य सेवा संघ चमोली के चिकित्सकों ने आरोपियों को गिरफ्तार न किए जाने पर आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

डीएम को भेजे पत्र में चिकित्सकों ने कहा कि घटना को लेकर उनमें रोष और भय का वातावरण बना है। यदि आरोपियों को 24 घंटे में गिरफ्तार नहीं किया गया तो पूरे जिले के सभी अस्पतालों में मंगलवार को ओपीडी और 48 घंटे तक कार्रवाई न होने पर बुधवार को इमरजेंसी सहित सभी सेवाएं बंद कर दी जाएगी। यह मांग संघ के अध्यक्ष डॉ. एमएस खाती, महासचिव डॉ. बीपी पुरोहित, मुख्य संरक्षक डॉ. राजीव शर्मा, उपाध्यक्ष डॉ. हरीश थपलियाल, डॉ. पवन पाल, डॉ. नितिन मलिक, डॉ. सृष्टि, डॉ. स्रुति आर्य, डॉ. नवीन डिमरी, डाॅ. गौरव सिंह, डॉ. आसिफ अलवी, डॉ. आशीष गुसाईं, डॉ. फरहान अंसाब, डॉ. रोहित शर्मा ने की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें