फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: जल जीवन मिशन के कार्यों की जांच की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
गोपेश्वर। जल जीवन मिशन के तहत नंदानगर के भेंटी गांव में हुए कार्यों पर ग्रामीणों ने अनियमितता के आरोप लगाएं हैं। ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर जांच की मांग की है।
विज्ञापन




ग्रामीणों का कहना है कि गांव में जल जीवन मिशन के तहत प्रथम, द्वितीय व तृतीय चरण के कार्य अंतिम चरण में हैं। लेकिन कार्यों में अनियमितता बरती गई है। पाइप जमीन के अंदर गहरे नहीं डाले हैं, स्रोत पर मोटे पाइप नहीं लगाए गए हैं। जो पाइप लगाए गए हैं वह पुराने और जंग लगे हैं। इससे गांव में पानी काफी कम पहुंच रहा है। विभाग में इसकी कई बार शिकायत की गई, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। कहा कि यदि इसकी जांच नही की गई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। ज्ञापन देने वालों में मनीषा कठैत, सुखवीर सिंह बिष्ट, रणजीत सिंह बिष्ट, विक्रम सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह बिष्ट आदि शामिल रहे। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें