देवाल। ब्लॉक के फल्दियागांव के ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से गांव के पास नाले में बाढ़ सुरक्षा कार्य करने, कैल नदी किनारे स्नान घाट व अतिरिक्त कक्ष बनाने की मांग की।
जिलाधिकारी को भेजे ज्ञापन में निवर्तमान ग्राम प्रधान तुलसी देवी, प्रधान संघ के पूर्व अध्यक्ष पुष्कर फरस्वाण, पान सिंह, हीरा सिंह, सचिन परिहार, राजेंद्र सिंह ने बताया कि आगामी 2026 में श्री नंदा राजजात यात्रा संभावित है।
मगर यात्रा पड़ावों की स्थिति ठीक नहीं है। फल्दियागांव में श्रीनंदा राजजात का मुख्य पड़ाव है। श्री नंदा राजजात के पर्व पर यहां पर 25 से अधिक गांवों के श्रद्धालु के व यात्रा में शामिल करीब 50 हजार लोग जागरण कार्यक्रम में भाग लेते हैं लेकिन गांव के पैदल रास्तों की स्थति ठीक नहीं है।
उन्होंने कैल नदी किनारे स्नान घाट का निर्माण, अतिरिक्त कक्ष बनाने, भूमियाल गदेरे में बाढ़ सुरक्षा, पैदल मार्ग का निर्माण व फल्दियागांव के दोनों ओर सुरक्षा सुरक्षा दिवार व पैदल मार्ग बनाने, फल्दियागांव व हरिपुर गदेरे में सिंचाई नहर व भूमि सुरक्षा का काम करने की मांग की है। संवाद
रामकुमार। - फोटो : रामकुमार। संवाद