देवाल। ब्लॉक के ग्राम प्रधानों ने देवाल-खेता सड़क के भूस्खलन जोन सुयालकोट के जल्द ट्रीटमेंट की मांग की। सीएम को भेजे ज्ञापन में प्रधान संघ के अध्यक्ष राजेंद्र बिष्ट, प्रधान उर्वीदत्त जोशी, भवानी दत्त, सरोज बागड़ी आदि ने कहा कि दो साल से सुयालकोट में भूस्खलन हो रहा है। बरसात में यहां पर सड़क डेढ़ माह बंद रहती है। ऐसे में क्षेत्र की 10 हजार आबादी का संपर्क कटा रहता है। विधायक, सांसद व विभाग के अधिकारियों से सड़क के ट्रीटमेंट की मांग की गई, लेकिन दो साल बाद भी समस्या का समाधान नहीं हो पाया। उन्होंने जल्द भूस्खलन क्षेत्र का शीघ्र स्थायी समाधान न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी। संवाद