कर्णप्रयाग। सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत पुलिस ने राजकीय इंटर कॉलेज मैठाणा में छात्र-छात्राओं एवं अध्यापकों को यातायात के नियमों की जानकारी दी। इस दौरान यातायात निरीक्षक प्रवीण आलोक ने रैश ड्राइविंग न करने, कार चलाते समय सीट बेल्ट का प्रयोग करने, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करने और दोपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट का प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया। कहा कि सड़क दुर्घटना होने पर घायलों की मदद करने के लिए पुलिस की ओर से पुरस्कृत किया जाता है। संवाद