देवाल। लोहाजंंग में सोलर लाइट व पेयजल व्यवस्था करने की मांग को लेकर जनप्रतिनिधियों ने विधायक भूपालराम टम्टा को ज्ञापन भेजा। ज्ञापन में रूपकुंड पर्यटन विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा व लोहाजंग व्यापार संघ के अध्यक्ष प्रद्युमन सिंह ने बताया कि लोहाजंग मुख्य पर्यटन स्थल रूपकुंड, वेदनी बुग्याल, आली बुग्याल, आयजनटाप, भीकलताल, ब्रह्मताल का प्रवेश द्वार व देश-विदेश के पर्यटकों का बेस कैंप है। मगर यहां लंबे समय से पानी की किल्लत बनी हुई है। साथ ही बिजली सुचारु नहीं रहती। ऐसे में यहां सोलर लाइट की व्यवस्था की जाए। उन्होंने विधायक से लोहाजंग में पेयजल व सोलर लाइट की व्यवस्था की मांग की। संवाद