ज्योतिर्मठ। कोतवाली ज्योतिर्मठ क्षेत्र में शराब पीकर हंगामा करने वाले चालक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। साथ ही वाहन सीज करने के साथ ड्राइविंग लाइसेंस भी निरस्त किया जाएगा।
कोतवाली पुलिस को रविवार देर रात को सूचना मिली कि एक वाहन चालक शराब के नशे में धुत होकर बाजार में हंगामा कर रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर वाहन चालक प्रदीप राणा (32) निवासी रविग्राम ज्योतिर्मठ को हिरासत में लिया और वाहन सहित कोतवाली लेकर आए। मेडिकल में अत्यधिक शराब पीने की पुष्टि होने पर चालक को गिरफ्तार कर वाहन सीज कर दिया। संवाद