फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले आरोपी युवक को जेल

विज्ञापन
विज्ञापन
नाबालिग को भगाकर ले जाने वाले एक आरोपी को गैरसैंण पुलिस ने न्यायालय में पेश करने के बाद पुरसाड़ी जेल भेज दिया है। गैरसैंण थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि पांच दिन पहले परिजनों ने मेहलचौरी चौकी में नाबालिग बेटी (16) के गुम होने की रिपोर्ट लिखाई थी। इस पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए रविवार को नाबालिग को आरोपी के साथ काशीपुर से पकड़ा। पुलिस ने सोमवार को आरोपी आनंद कुमार (21) निवासी काशीपुर को न्यायालय में पेश करने के बाद कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने कहा कि परिजनों ने नाबालिग को अपने साथ ले जाने से इंकार कर दिया। इस पर नाबालिग को नारी निकेतन भेजे जाने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें