फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बुटोलाधार और सेलखोला के प्रभावितों के विस्थापन की मांग

Thu, 18 Sep 2025 05:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। देवाल-लोहाजंग सड़क के गमलीगाड़ में भू-धंसाव होने से बुटोलाधार के तीन घरों को खतरा बना है। लोगों ने एसडीएम को ज्ञापन भेजकर घरों की सुरक्षा की मांग की। वहीं सेलखोला के ग्रामीणों ने सीएम को ज्ञापन भेजते हुए 11 परिवारों के विस्थापन की मांग की। रणजीत सिंह ने बताया कि गमलीगाड़ के ऊपर बुटोलाधार में तीन परिवार रहते हैं। 15 दिन से गमलीगाड़ में हो रहे भू-धंसाव से देवाल-लोहाजंग सड़क बंद है। यहां पर करीब 200 मीटर सड़क पर भू-धंसाव हो रहा है। सड़क की कटिंग करने से भू-धंसाव हो रहा है जिससे बुटोला धार के रणजीत सिंह, हरपाल सिंह व दर्शन सिंह के मकान और गोशालाओं को खतरा बना है। वहीं सेलखोला के पूर्व प्रधान यादव चंद्र मिश्रा ने मुख्यमंत्री से गांव के आपदा प्रभावित 11 परिवारों के विस्थापन की मांग की। पूर्व प्रधान मिश्रा ने बताया कि गांव के ऊपर जमीन में तीन से चार फीट तक दरारें आ गई हैं। प्रशासन ने प्रभावितों के एक निजी होटल में ठहरने की व्यवस्था कीश्र संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें