फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ग्रामीण क्षेत्र में विकास की संभावनाओं पर चर्चा

Thu, 18 Sep 2025 04:46 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। लोहाजंग के यूजीवीएस सभागार में आयोजित सुनंदा क्लस्टर मुंदोली की वार्षिक आम सभा में ग्रामीण क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास की संभावनाओं पर चर्चा हुई।
विज्ञापन

राष्ट्रीय आजीविका मिशन की ओर से गठित ग्रामोत्थान परियोजना के साथ अनुबंधित सुनंदा क्लस्टर मुंदोली की आम सभा का शुभारंभ ब्लॉक प्रमुख तेजपाल रावत ने किया। उन्होंने विभागों से स्वयं सहायता समूह की योजनाओं को प्राथमिकता देने को कहा। आजीविका समन्वयक अर्जुन नेगी ने बैठक में ग्रामीण क्षेत्र की आवश्यकताओं व विकास की संभावनाओं की जानकारी दी। क्लस्टर अध्यक्ष सुशीला देवी ने कृषि उन्नति, महिला सशक्तीकरण, युवाओं के कौशल विकास की जानकारी दी। विशिष्ट अतिथि बीडीओ देव बहादुर सिंह ने योजनाओं का लाभ हर सदस्य को देने की अपील की। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने के लिए माेहनी देवी, कमला देवी, पुष्पा देवी, किरन देवी, राधिका देवी को मुख्य अतिथि प्रमुख तेजपाल रावत ने सम्मानित किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें