व्यापार संघ कर्णप्रयाग के सदस्यों ने एसपी व थाना प्रभारी को पत्र देकर नगर में हो रही चोरी की वारदातों को रोकने और पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। व्यापार संघ अध्यक्ष अध्यक्ष बृजेश बिष्ट, महामंत्री उमेश खंडूड़ी, कोषाध्यक्ष देवराज रावत ने कहा कि कर्णप्रयाग पूरे चमोली जिले का केंद्र बिंदु है। नगर में अस्थायी तौर पर रह रहे और व्यापार कर रहे बाहरी लोगों का सत्यापन किया जाय। उन्होंने हाल में नगर क्षेत्र में हुई चोरी की घटनाओं का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने की मांग उठाई है।