गोपेश्वर। देवर खडोरा के बजीर देवता मंदिर में हुई चोरी का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। मंदिर के पुजारी व ग्रामीणों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर चोरों को पकड़ने की मांग की।
चमोली कोतवाली के अंतर्गत देवर खडोरा गांव के प्रसिद्ध बजीर देवता के मंदिर में 24 फरवरी को चोरी हो गई। चोरों ने बजीर देवता की मूर्ति, छह छत्र, दानपात्र की नकदी व एक माला चोरी कर ली थी। ग्रामीणों का कहना है कि अभी तक चोरी का खुलासा नहीं हो पाया है। ग्रामीण 10 मार्च को भी इस मामले को लेकर एसपी को ज्ञापन दे चुके हैं लेकिन कोई कार्रवाई नहीं की गई। इस दौरान बबली देवी, सीमा देवी, सावित्री देवी, रेखा देवी, पपेंद्र, नरेंद्र कठैत, दीपक, सुरेंद्र, अभिषेक और प्रियांशु आदि शामिल रहे। संवाद