फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्टोरेज टैंक तो बना मगर स्रोत से हो रही पानी की आपूर्ति

Fri, 18 Apr 2025 03:02 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
मोख तल्ला गांव में योजना की जांच के लिए पहुंचे जल संस्थान के अधिकारियों को ग्रामीणों ने सुनाई खरी-खरी
विज्ञापन

कहा, योजना निर्माण में लापरवाही से लोग झेल रहे हैं पेयजल किल्लत
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर/नंदानगर। नंदानगर ब्लॉक के मोख तल्ला गांव में जल जीवन मिशन की पेयजल योजना की जांच के लिए पहुंचे जल संस्थान के अधिकारियों को स्थानीय लोगों ने खरी-खरी सुनाई। कहा कि पेयजल योजना पर स्टोरेज टैंक तो बनाया है लेकिन पानी की सप्लाई सीधे स्रोत से की जा रही है। स्टोरेज टैंक शोपीस बना हुआ है। योजना के निर्माण में लापरवाही बरती गई है जिससे उन्हें पानी की समस्या से जूझना पड़ रहा है।
बीते दिनों ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से भेंट कर गांव में पेयजल किल्लत की समस्या बताई थी। डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को गांव में पहुंची जल संस्थान की टीम ने पेयजल योजना का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्होंने ग्रामीणों के साथ बैठक की। इस दौरान ग्रामीणों ने अधिकारियों को खरी-खोटी सुनाई। कहा कि कई परिवारों को अभी तक कनेक्शन भी नहीं दिए गए हैं। ग्रामीण स्रोतों से पानी ढो कर ला रहे हैं। अंकेश भंडारी ने कहा कि ठेकेदार की मनमानी के कारण योजना का निर्माण लापरवाही से किया गया है। स्रोत पर पर्याप्त पानी होने के बावजूद नलों पर पानी की सप्लाई नहीं हो रही है। इस मौके पर मीनाक्षी देवी, सुभाष कुमार, महेंद्र भंडारी, गोविंद, भारत भंडारी, सुलप, शिशुपाल, क्षेत्र पंंचायत सदस्य ओम प्रकाश, कैलाश, प्रशासक सुमेर सिंंह नेगी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंसेट-
मोख तल्ला गांव में निर्मित पेयजल योजना पर पानी की सप्लाई हो रही है। जिन क्षेत्रों में पानी की सप्लाई नहीं हो पा रही है, उसे दिखवाया जा रहा है। जल्द ही सभी परिवारों को सुचारु पानी की आपूर्ति की जाएगी। - सुशील कुमार, ईई, जल निगम, गोपेश्वर, चमोली
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें