फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: ढाढरबगड़ गदेरे पर बैली ब्रिज निर्माण की मांग

Wed, 24 Jan 2024 04:36 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। रतगांव के ग्रामीणों ने ढाढरबगड़ गदेरे में बैली ब्रिज बनाने की मांग उठाई। ग्राम प्रधान महिपाल सिंह, सुजान सिंह, बलवंत सिंह, मदन सिंह और पृथ्वी सिंह का कहना है कि 14 जून को रतगांव में अतिवृष्टि से से ढाढरबगड़ गदेरे में आई बाढ़ से थराली से रतगांव को जोड़ने वाला मोटर पुल बह गया था। तब ग्रामीणों ने गदेरे पर अस्थायी पुलिया का निर्माण किया। इस कारण छोटे वाहन तो गांव तक पहुंच रहे हैं लेकिन बरसात में पानी बढ़ने पर पुलिया बह जाएगी जिससे गांव का संपर्क कट जाएगा। उन्होंने यहां जल्द बैली ब्रिज या मोटर पुल निर्माण की मांग की। वहीं लोनिवि के सहायक अभियंता विरेंद्र बसेड़ा ने कहा कि बैली ब्रिज के लिए स्पान ज्यादा होने से अब नए बैली ब्रिज के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा है। सामान आने पर पुल निर्माण कार्य शुरू कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें