देवाल। राजकीय इंटर कॉलेज मेलखेत की बोर्ड परीक्षा की व्यक्तिगत एवं संस्थागत प्रयोगात्मक परीक्षाएं एक फरवरी से पांच फरवरी तक होंगी। प्रधानाचार्य खीम सिंह गड़िया व परीक्षा प्रभारी भूपेंद्र सिंह पाल ने बताया कि एक फरवरी को हाईस्कूल की हिंदी, दो फरवरी को अंग्रेजी, संस्कृत की तीन फरवरी, पांच फरवरी को विज्ञान, सामाजिक विज्ञान व चित्रकला की प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। वहीं इंटर में एक फरवरी को हिंदी, अंग्रेजी, संस्कृत, दो को भूगोल अर्थशास्त्र, तीन को भौतिक विज्ञान, राजनीति विज्ञान व पांच फरवरी को जीव विज्ञान व रसायन विज्ञान की व्यक्तिगत और संस्थागत प्रयोगात्मक परीक्षा होगी। उन्होंने सभी परीक्षार्थियों से नियत तिथि पर विद्यालय में पहुंचने की अपील की। संवाद