फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बेदनी बुग्याल में शेड और मेला मंच निर्माण की मांग

Mon, 15 Jun 2026 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गोपेश्वर। रूपकुंड महोत्सव बेदनी समिति ने आगामी नंदा देवी राजजात के आयोजन को देखते हुए बेदनी बुग्याल में रैन शेड और मेला मंच के निर्माण की मांग उठाई। इस संबंध में समिति की ओर से जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया। समिति के अध्यक्ष कुंवर सिंह ने कहा कि राजजात के प्रमुख पड़ाव बेदनी में पूर्व में जिला पंचायत चमोली की ओर से रैन शेड और मेला मंच का निर्माण कराया गया था जो वर्तमान में क्षतिग्रस्त हो चुका है। समिति ने कहा कि वर्ष 2027 में होने वाली नंदा देवी राजजात के दौरान बेदनी में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक पहुंचेंगे। ऐसे में यात्रियों की सुविधा और यात्रा के सुचारु संचालन के लिए रैन शेड एवं मेला मंच का निर्माण आवश्यक है। बेदनी में आवश्यक आधारभूत सुविधाओं का निर्माण जिला पंचायत चमोली के माध्यम से प्राथमिकता के आधार पर कराया जाए ताकि यात्रा के दौरान श्रद्धालुओं को कोई असुविधा का सामना न करना पड़े। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें