गोपेश्वर। ग्राम पंचायत पोखनी की ग्राम प्रधान ऊषा देवी ने गांव में पंचायत भवन के निर्माण तथा पोखनी, ह्यूंणा और लॉजी गांवों को जोड़ने वाले सीसी मार्ग के निर्माण की मांग उठाई है। उन्होंने इस संबंध में जिला पंचायत अध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा। ग्राम प्रधान ऊषा देवी ने कहा कि गांव में वर्तमान में पंचायत भवन नहीं है। इस कारण पंचायत की बैठकों, मनरेगा से संबंधित कार्यों, विभिन्न सरकारी योजनाओं के संचालन तथा अन्य विकास कार्यों के लिए बैठकें करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। ग्रामीणों ने पंचायत भवन निर्माण के लिए 12 लाख रुपये की वित्तीय स्वीकृति प्रदान करने की मांग की। साथ ही ग्राम पंचायत क्षेत्र के पोखनी, ह्यूंणा और लॉजी गांवों को जोड़ने के लिए टाइल्स युक्त सीसी मार्ग के निर्माण की मांग भी की। संवाद