प्रमुख दर्शन दानू ने विद्यालयी शिक्षा मंत्री अरविंद पांडे को पत्र भेजकर देवाल के संगम मैदान को मिनी स्टेडियम बनाने और राइंका घेस में विज्ञान वर्ग संचालित करने की मांग उठाई। उन्होंने कहा कि विज्ञान विषय लेने वाले विद्यार्थियों को 40 किमी दूर देवाल जाना पड़ता है। इसलिए विज्ञान विषय की स्वीकृति जरूरी है। साथ ही संगम मैदान को मिनी स्टेडियम के रूप में विकसित करने, बीडीओ भवन के नव निर्माण के लिए धनराशि स्वीकृत करने व 15वें वित्त आयोग की संस्तुति के आधार पर क्षेत्र पंचायतों को बजट आवंटित करने को कहा।