पुलिस व परिवहन विभाग की संयुक्त टीम ने यातायात के नियमों का उल्लंघन करने पर 20 वाहन चालकों व बिना मास्क के घूमने पर 10 लोगों के चालान किए। थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने कहा कि अभियान आगे भी जारी रहेगा। इसके लिए टैक्सी यूनियन व सामाजिक कार्यकर्ताओं, व्यापार संघ के साथ बैठक की जाएगी। इस मौके पर एआरटीओ एल्विन रॉक्सी, विकास चौधरी, सोहन सिंह, अजीत, गौरव चौधरी थे।