फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: श्रीनंदा देवी राजजात के लिए 20 हजार सौर लाइटों की मांग

Sat, 22 Nov 2025 07:08 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। आगामी 2026 में प्रस्तावित हिमालीय महाकुंभ श्रीनंदा देवी राजजात के लिए समिति ने 20 हजार सौर लाइटों की मांग की। इसके लिए मंदिर समिति ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ज्ञापन भेजा गया।
विज्ञापन

हर बारह वर्ष बाद होने वाले इस महाकुंभ में सैकड़ों छंतोलियां और निशान 280 किमी से अधिक की पैदल यात्रा करते हैंं। 20 से अधिक पड़ावों वाली यात्रा में राज छंतोली, नंदा देवी की डोली सहित लाटू देवता एवं अन्य देवताओं के निशान के अलावा यात्रा की अगुवानी चार सींगों वाला मेंढ़ा करता है। यह यात्रा उच्च हिमालीय क्षेत्र होमकुंड तक पहुंचती है और पूजा-अर्चना के बाद लौटती है। इस यात्रा में लाखों श्रद्धालु शिरकत करते हैं। ऐसे में समिति ने यात्रा मार्ग और पड़ावों पर सौर लाइटों की व्यवस्था करने की मांग की। समिति के महासचिव भुवन नौटियाल ने बताया कि आगामी 23 जनवरी 2026 को वसंत पंचमी के दिन श्रीनंदा देवी राजजात का कार्यक्रम जारी होगा। ऐसे में धरातलीय स्तर पर तैयारियां होनी जरूरी हैं। इसके तहत 20 हजार सौर लाइटों की जरूरत पड़ेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें