पुलिस अधीक्षक श्वेता चौबे ने शनिवार को मासिक अपराध गोष्ठी में अपराधों की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि पीड़ित महिलाओं की सहायता में देरी बिल्कुल नहीं होनी चाहिए। थाना और चौकी प्रभारियों को महिला उत्पीड़न की शिकायतों का त्वरित निस्तारण करने के निर्देश दिए गए। इस दौरान चार पुलिसकर्मियों को पुलिस ऑफ द मंथ सम्मान दिया गया। इसमें एसओजी प्रभारी उपनिरीक्षक नवनीत भंडारी, थाना जोशीमठ के उपनिरीक्षक विनोद सिंह, आरक्षी विकास और रविकांत शामिल हैं।
बैठक के दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि थाने में दर्ज शिकायतों का शीघ्र निस्तारण हो। हेल्प लाइन नंबर 112 की शिकायतों का त्वरित निस्तारण हो। पुलिस अधिकारी सत्यापन कार्य में तेजी लाएं। जनपद में नशे के खिलाफ अभियान जारी रखा जाए।
इस मौके पर पुलिस उपाधीक्षक कर्णप्रयाग अमित कुमार, दिनेश बुटोला, प्रतिसार निरीक्षक रविकांत सेमवाल, अभिसूचना निरीक्षक सचिन चौहान, निरीक्षक रेडियो जितेंद्र भंडारी मौजूद रहे।