फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

देवी-देवताओं की डोलियां और निशाण भी महाकुंभ में करेंगे शाही स्नान

विज्ञापन
विज्ञापन
हरिद्वार में आयोजित महाकुंभ में देेवी-देवताओं की डोलियां और नेजा-निशाण भी शाही स्नान करेंगे। इस दौरान भव्य शोभायात्रा भी निकाली जाएगी। इस आयोजन में सेम नागराजा और बदरीनाथ धाम का ध्वज देव डोलियों व देव निशाणों का नेतृत्व करेगा। देवभूमि लोक-संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति की देखरेख में डोलियां 24 को ऋषिकेश और 25 को हरिद्वार में शाही स्नान करेंगी।
विज्ञापन

देवभूमि लोक-संस्कृति विरासतीय शोभा यात्रा समिति के जिला प्रभारी सुनील कोठियाल ने बताया कि 24 अप्रैल को अपराह्न दो बजे तक सभी देव डोलियां त्रिवेणी घाट ऋषिकेश पहुंचेंगी। यहां पूजा-अर्चना, पवित्र स्नान के बाद भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी। साथ ही 25 अप्रैल को सर्वार्थ अमृत सिद्धि योग में देव डोलियां व देव निशाण शोभायात्रा के साथ हरकी पैड़ी ब्रह्म कुंड में शाही स्नान करेंगी। उन्होंने कहा कि जो भी देव समितियां व ग्राम पंचायतें अपने आराध्य देवताओं को पावन महाकुंभ में शामिल करना चाहते हैं, वे देवताओं के नाम, महातम्य और मान्यता के बारे में जानकारी दे दें। बदरीनाथ धाम के ध्वज के नेतृत्व में देव डोलियां त्रिवेणी घाट ऋषिकेश के लिए प्रस्थान करेंगी।
देवडोलियों को विश्व धरोहर में शामिल करने की करेंगे मांग
पीपलकोटी। शोभा यात्रा समिति के जिला प्रभारी सुनील कोठियाल ने बताया कि महाकुंभ में उत्तराखंड की सभी देव डोलियों को विश्व धरोहर में शामिल करनेे की मांग भी उठाई जाएगी। यमुना घाटी, केदार घाटी और बदरीनाथ घाटी में कई प्रसिद्ध मठ-मंदिर पौराणिक धरोहर के रूप में विद्यमान हैं, जो कि करोड़ों हिंदुओं के आस्था का केंद्र हैं। इसके बाद भी वह विश्व धरोहर में शामिल नहीं हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें