फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डिग्री कॉलेज तलवाड़ी को मिला बी ग्रेड का दर्जा

Tue, 31 Oct 2023 05:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। नैक टीम के सघन निरीक्षण के बाद उच्च शिक्षा के निर्धारित मानकों के तहत डिग्री कॉलेज तलवाड़ी को बी ग्रेड का दर्जा मिला है। प्राचार्य डॉ. योगेंद्र चंद्र सिंह ने बताया कि पांच वर्षों की शैक्षिक गतिविधियों के संचालन, व्यवस्था का मूल्यांकन कर उच्च शिक्षा विभाग को अपनी रिपोर्ट प्रस्तुत की गई थी। इसके बाद नैक की टीम ने महाविद्यालय को बी ग्रेड दर्जा देने की सिफारिश की थी। नैक टीम में प्रो. शैलेश झाला कुलपति एमजी साइंस इन्स्टीट्यूट अहमदाबाद गुजरात, प्रो. टी विजयलक्ष्मी प्राचार्य श्रीदुर्गा मल्लेश्वरा सिद्धार्थ महिला कलाशाला आंध्र प्रदेश ने महाविद्यालय का निरीक्षण किया था। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें