फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्काउट एवं गाइड दलों का शिविर जीआईसी गौचर में शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। राज्य जांच परीक्षा के तहत जनपद के स्काउट एवं गाइड दलों का पांच दिवसीय शिविर जीआईसी गौचर में शुरू हुआ। शिविर में जिले के 70 स्काउट और 20 गाइड भाग ले रहे हैं। स्काउट गाइड कमिश्नर व कैंप लीडर बीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि स्काउट गाइड का उद्देश्य बच्चों को सुनागरिक बनाना, देश प्रेम की भावना बढ़ाना और अनुशासन का बोध कराना है। जिला सचिव राजेंद्र सिंह ने बताया कि शिविर के तहत रस्सी, गांठें और टेंट बांधना, कैंप लगाना, राहत बचाव व आपदा प्रबंधन, हस्तकला तथा सामूहिक खेल आदि विभिन्न विधाओं की कसौटियों से छात्रों के हुनर को परखा जाएगा। इस मौके पर प्रधानाचार्य डॉ. कुशल भंडारी, स्काउट गाइड प्रभारी हरीश पंवार, बीआर नौटियाल, सोमनाथ पोस्ती, धनंजय भंडारी, चंडी प्रसाद रतूड़ी आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें