फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षा मंत्री मनोहर परिकर 26 को आएंगे जोशीमठ

Sat, 19 Nov 2016 09:24 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चमोली।
विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ विधान सभा में आगामी 26 और 27 को भाजपा की ओर से होने वाली परिवर्तन यात्रा की तैयारियों को लेकर नगर में बैठक  हुई। पार्टी के नगर अध्यक्ष राजेंद्र ममर्गाइं ने बताया कि 26 को जोशीमठ में तथा 27 को गोपेश्वर में जनसभा होगी।
विज्ञापन


बताया कि 26 को रक्षा मंत्री मनोहर परिकर जोशीमठ आएंगे। परिवर्तन यात्रा में केंद्रीय रक्षा मंत्री मनोहर परिकर, गढ़वाल सांसद भुवन चंद्र खंडूड़ी, प्रदेश महामंत्री खजान दास, सतपाल महाराज, विनोद चमोली और गणेश जोशी शामिल होंगे। जिलाध्यक्ष मोहन प्रसाद थपलियाल ने कार्यकर्ताओं से यात्रा को सफल बनाने का आह्वान किया।

इस मौके पर यात्रा के बदरीनाथ विधानसभा प्रभारी रामकृष्ण रावत, जिला महामंत्री गजेंद्र रावत, अनुसूया प्रसाद भट्ट, हरक सिंह, राकेश भंडारी, रिपुदमन सिंह रावत और हरक सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें