फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रिया शुरू

Fri, 21 Nov 2025 06:27 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फाेटो
विज्ञापन

पूजा-अर्चना के बाद गणेश मंदिर के कपाट हुए बंद, आज आदि केदारेश्वर मंदिर के बंद होंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
बदरीनाथ। बदरीनाथ मंदिर के कपाट बंद होने की प्रक्रियाएं विधिवत शुरू हो गई हैं। शुक्रवार को विधि-विधान से गणेश मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए। शनिवार को आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद होंगे।
विज्ञापन

शुक्रवार को बदरीनाथ की अभिषेक पूजा के साथ ही रावल (मुख्य पुजारी) ने गणेश भगवान की भी विशेष पूजाएं कीं। दिनभर भगवान गणेश की प्रतिमा को श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ रखा गया। शाम की संध्या आरती के बाद मंदिर के कपाट बंद कर दिए गए इसके बाद भगवान गणेश की प्रतिमा को शीतकालीन स्थल पर विराजमान किया गया। बदरीनाथ के धर्माधिकारी राधाकृष्ण थपलियाल ने बताया कि बदरीनाथ मंदिर में पंच पूजाएं शुरू हो गई हैं। शनिवार को विधि-विधान से आदि केदारेश्वर मंदिर के कपाट बंद कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें