पीपलकोटी। चमोली जिले में रुक-रुककर हो रही बारिश के कारण बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर भूस्खलन क्षेत्र भनेरपाणी में आवाजाही चुनौतीपूर्ण हो गई है। बारिश के कारण हाईवे पर कीचड़ और फिसलन बढ़ गई है। यहां से गुजरने वाले वाहनों को सावधानी बरतनी पड़ रही है। विशेषकर दोपहिया वाहन चालकों और छोटे वाहनों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
हाईवे पर यात्रा कर रहे तीर्थयात्रियों और स्थानीय लोगों को कोई परेशानी न हो इसके लिए पुलिस कर्मियों की निगरानी में वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है। पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने बताया कि भनेरपाणी में भूस्खलन क्षेत्र के दोनों ओर पुलिस कर्मियाें की तैनाती की गई है। यहां रुक-रुककर वाहनों की आवाजाही करवाई जा रही है। संवाद