फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: नौ माह से कॉलेज भवन से नहीं हटाया गया मलबा

Sat, 18 May 2024 06:42 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
थराली। 12 सितंबर 2023 को क्षतिग्रस्त हुए आदर्श इंटर काॅलेज भवन की स्थिति नहीं सुधरी है। नौ माह बाद भी स्कूल भवन से न तो मलबा हटा और न ही मरम्मत कार्य हुआ।
विज्ञापन

नौ माह पूर्व कॉलेज भवन का अगला (बरामदे का) हिस्सा गिर गया था। तब से आजतक भवन से मलबा नहीं हटाया गया है। छात्र पुराने बने अतिरिक्त कक्षों में पढ़ने को मजबूर हैं। अभिभावक रमेश चंद्र, प्रेमबल्ल्भ देवराड़ी, पूजा पुरोहित, इश्तियाक अली ने जल्द भवन की मरम्मत या निर्माण करने की मांग की है। प्रधानाचार्य महिपाल का कहना है कि परिसर में मलबे के ढेर से बच्चों और शिक्षकों में नकारात्मक ऊर्जा का संचार हो रहा है। जेई रजनी रावत का कहना है कि भवन का चार माह पूर्व निरीक्षण किया गया था, जिसकी रिपोर्ट बननी है। इस दौरान सहायक अभियंता का निरीक्षण भी होना है, जिसके बाद रिपोर्ट फाइनल कर सौंप दी जाएगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें