फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पंती गदेरे से हटाया जा रहा मलबा

Wed, 30 Jul 2025 05:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नारायणबगड़। ब्लॉक के पंती कस्बे के लिए खतरा बने पंती गदेरे से मलबा हटाना शुरू कर दिया गया है। बीती बरसात में गदेरे में आए अधिकतर मलबे को सिंचाई विभाग ने हटा दिया है।
विज्ञापन

बीते साल बरसात के दौरान मंगरीगाड़ में अतिवृष्टि होने से पंती गदेरा उफान पर आ गया था और कस्बे की आवासीय बस्तियोंं में मलबा घुस गया था। इससे विद्युत सबस्टेशन को भी क्षति पहुंची थी। कृषि भूमि को भी नुकसान पहुंचा था। गदेरे में मलबा और बोल्डर जमा हो गए थे। पंती कस्बे के लोग प्रशासन से गदेरे से मलबा हटाने की लगातार गुहार लगा रहे थे। डीएम को समस्या बताई जिसके बाद एसडीएम पंकज भट्ट ने मौके का निरीक्षण किया। पंती के मनमोहन सिंह नेगी ने बताया कि एसडीएम के आदेश पर सिंचाई विभाग ने गदेरे में जेसीबी के जरिये मलबा हटाने का काम शुरू किया जो अभी तक जारी है। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता शुभम डोभाल ने बताया कि कि जल्द गदेरे से सारा मलबा हटा दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें