फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर जगह-जगह आया मलबा

विज्ञापन
विज्ञापन
बारिश से तापमान में काफी गिरावट आई है और ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रहने वाले लोगों ने फिर से गर्म कपड़े पहनने शुरू कर दिए है। इन दिनों कर्णप्रयाग का तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से अधिक था, लेकिन बारिश होने से तापमान 15 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया है। वहीं पिंडर और अलकनंदा नदियों में पानी बढ़ गया है। बारिश से कर्णप्रयाग-ग्वालदम हाईवे पर जगह-जगह मलबा आया।
विज्ञापन

वहीं थराली और देवाल क्षेत्र में बुधवार से बिजली आपूर्ति बंद हो गई। आदिबदरी क्षेत्र में 36 घंटों से जारी बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। क्षेत्र के ऊंचाई वाले गांवों प्यूंरा, पज्याणा, लंगटाई, सिलपाटा, सुगड़, डांडा, मज्याड़ी, पिंडवाली में ठंड बढ़ गई है। लोग घरों से बमुश्किल बाहर निकल पा रहे हैं। गांवों के छोटे गदेरों व जलस्रोतों में पानी बढ़ गया है। जबकि आटागाड गदेरा उफान पर है। देवाल के रूपकुंड, वेदनी बुग्याल, ब्रह्मताल, बगुवावासा में बर्फ पड़ गई है। जबकि ऊंचाई वाले गांवों में ठंड बढ़ गई है। गैरसैंण क्षेत्र में ऊंचाई वाले इलाकों में कोहरा छाया है। रामगंगा के जल स्तर में वृद्ध हुई है। बाजारों में सन्नाटा छाया रहा।
एक घंटे बंद रही आवाजाही
कर्णप्रयाग/आदिबदरी। खेती व आदिबदरी के बीच हाईवे पर पहाड़ी से बडे़ बोल्डर आने एक घंटे तक वाहनों की आवाजाही बंद रही। आदिबदरी पुलिस ने एनएच के अधिकारियों को सूचित कर जेसीबी मंगाकर रास्ता खोला।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें