फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांव फिसलने से जवान की मौत

Thu, 14 Jul 2016 10:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जोशीमठ (चमोली)।
विज्ञापन
विज्ञापन
सेना में तैनात एक जवान की बुधवार रात को गिरने से मौत हो गई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है।
विज्ञापन


जोशीमठ में सेना यूनिट में तैनात जवान सुधीर कुमार (32) पुत्र रोहिताश कुमार निवासी अलवर, राजस्थान बुधवार रात अपने घर लौट रहा था, तभी अचानक रास्ते में पांव फिसलने से वह एक भवन की गैलरी में जा गिरा। बारिश के कारण रातभर जवान के गिरने का पता नहीं चल पाया।

बृहस्पतिवार सुबह जवान की पत्नी ने ही उसे मृत हालत में पाया। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जिला चिकित्सालय भेज दिया है। ब्यूरो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें