फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: स्थायी राजधानी के लिए गैरसैंण से देहरादून तक कांग्रेस निकालेगी रथ यात्रा

Sun, 07 Sep 2025 04:54 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गैरसैंण। स्थायी राजधानी की मांग के लिए नगर कांग्रेस गैरसैंण से लेकर देहरादून तक रथ यात्रा निकालेगी जिसकी तिथि जल्द घोषित की जाएगी। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कहा कि गैरसैंण को स्थायी राजधानी के बजाए ग्रीष्मकालीन राजधानी बनाया गया लेकिन उसके नाम पर भी यहां केवल चंद घंटे का विस सत्र ही गैरसैंण के हिस्से आया।
विज्ञापन

रविवार को नगर कांग्रेस की ओर से आयोजित पत्रकार वार्ता में कहा गया कि राज्य बने हुए 25 साल हो चुके हैं लेकिन इस राज्य को अपनी स्थायी राजधानी नहीं मिल पाई है। कांग्रेस नगर अध्यक्ष सुरेंद्र सिंह बिष्ट ने कहा कि स्थायी राजधानी की मांग के लिए गैरसैंण से देहरादून तक एक रथ यात्रा निकाली जाएगी जिसके माध्यम से सरकार को चेताया जाएगा की ग्रीष्मकालीन राजधानी का सत्र छह महीने गैरसैंण में चलाया जाए। कहा कि अगली बैठक में नगर कांग्रेस के अलावा ब्लॉक कांग्रेस कमेटी तथा प्रदेश के 13 जिलों के कांग्रेस कमेटी को भी इसमें जोड़ा जाएगा ताकि रथ यात्रा वृहद रूप से चल सके। इस दौरान हरेंद्र कंडारी, दान सिंह नेगी, गोविंदी देवी, खिला दवी, उमा देवी, सुरेंद्र रावत आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें