डांगीधार बस्ती में एक युवक का शव पेड़ पर रस्सी के सहारे लटका मिला। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। युवक 16 जून को क्वारंटीन का समय पूरा करने के बाद घर पर ही था।
थानाध्यक्ष सुभाष जखमोला ने बताया कि मृतक मनीष (21) पुत्र प्रेम सिंह निवासी डांगीधार का शव उसके घर के पास भीमल के पेड़ पर रस्सी से झूलता मिला। प्रथम दृष्ट्या मामला आत्महत्या का लग रहा है। सभासद कुंवर सिंह रावत ने बताया कि युवक दो जून को मुंबई से घर लौटा था। सलियाणा के स्कूल में 14 दिनों का क्वारंटीन पूरा करने के बाद 16 जून को घर चला गया था और स्वस्थ था।