हिमक्रिड़ा स्थल औली में राजस्व विभाग की भूमि पर अतिक्रमण कर 13 होटल-रेस्टोरेंट बनाए गए हैं। तहसील प्रशासन की जांच में अतिक्रमण होने की बात सामने आने पर अब संबंधितों के खिलाफ कार्रवाई की तैयारी की जा रही है।
औली में कुछ लोगों ने राजस्व भूमि पर कब्जा कर होटल और रेस्टोरेंट बना दिए। जब तहसील प्रशासन के पास इसकी शिकायत आई तो उन्होंने तहसीलदार के नेतृत्व में टीम गठित कर मामले की जांच की गई। तहसीलदार ने जांच पूरी कर रिपोर्ट एसडीएम को सौंप दी है, जिसमें राजस्व विभाग की भूमि पर अतिक्रमण होना पाया गया है। एसडीएम अनिल चन्याल का कहना है कि अतिक्रमण करने वालों के खिलाफ विधिक कार्रवाई की जाएगी।