कर्णप्रयाग। किराये के कमरे में अपने चाचा के साथ रह रहे बिहार निवासी एक किशोर (15) का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला।
कोतवाली निरीक्षक डीएस रावत ने बताया कि सूचना मिली कि एक किशोर ने फंदे से लटककर जान दे दी। जब कमरे में पुलिस पहुंची तो किशोर का शव पंखे के हुक से लटका मिला। मौत के कारणों का पता नहीं लग पाया है। शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। बताया जा रहा है कि जब घटना हुई तो किशोर का चाचा घर पर नहीं था। संवाद