गोपेश्वर में करवाचौथ पर खरीदारी करतीं महिलाएं। संवाद
करवाचौथ पर बाजारों में रही रौनक, नए तरह का करवा खूब किया पसंद
फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। करवाचौथ के लिए जहां बाजार सज गए हैं वहीं शनिवार को दिनभर बाजारों में रौनक रही। महिलाओं ने सुहाग के सामान के साथ ही सोने, चांदी के आभूषणों की खूब खरीदारी की। ब्यूटी पार्लर में भी महिलाओं की लाइन लगी रही। मेहंदी लगवाने के लिए महिलाओं को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता। वहीं ज्योतिर्मठ, नंदप्रयाग, नंदानगर, पोखरी, पीपलकोटी के बाजार भी महिलाओं की भीड़ रही। गोपेश्वर के बछेर गांव की सुनीता का कहना है कि वे पिछले पंद्रह सालों से पति की लंबी उम्र के लिए प्रतिवर्ष करवाचौथ का व्रत रखती हैं। अब बाजार में नए तरीके के करवे भी आए हैं।
कर्णप्रयाग/नारायणबगड़/ गौचर। कर्णप्रयाग में कपड़ों, शृंगार, ज्वैलर्स, मिठाईयां, गिफ्ट सेंटरों में भीड़ लगी रही। ऐसे में कुछ दिनों से ठप पड़े बाजार में एकबार फिर से रौनक आ गई। व्यापार संघ के कोषाध्यक्ष कांताबल्लभ और प्रेम पुरोहित ने बताया कि पिछले दो दिनों से बाजारों में भीड़ बढ़ी है। महिलाओं ने साड़ी, पिछौड़ा, सूट, स्वेटर आदि की जमकर खरीदारी की। थराली के एक गांव से नारायणबगड़ बाजार पहुंचीं संगीता ने बताया कि महंगाई तो है लेकिन व्रत के लिए सब खरीदारी करनी पड़ती है। वहीं गौचर में भी हालात सामान्य रहे। बाजार खुले रहे और लोगों ने खूब खरीदारी की।