जोशीमठ। तपोवन-विष्णुगाड जल विद्युत परियोजना की टनल में एनटीपीसी ने एक शव बरामद किया है। अभी तक शव की शिनाख्त नहीं हो पाई है। पुलिस टीम ने शव के कब्जे में ले लिया है। डीएनए टेस्ट के जरिये ही अब शव की पहचान की जा सकेगी। सात फरवरी 2021 को ऋषि गंगा में ग्लेशियर टूटने से एनटीपीसी की 520 मेगावाट की तपोवन टनल और बैराज में मलबा और पानी घुसने से 204 लोग मलबे में दफन हो गए थे। अब भी मलबे में शवों के मिलने का सिलसिला जारी है। जोशीमठ कोतवाली के कोतवाल राजेंद्र सिंह खोलिया ने बताया कि बुधवार को तपोवन टनल से एक शव बरामद हुआ है। शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा जाएगा। डीएनए के आधार पर शव की पहचान हो पाएगी।