पिंडर नदी में गिरी कार में सवार व्यापारी का शव पुलिस ने तीन दिन बाद पिंडर नदी से बरामद किया है।
शनिवार रात को नैनीताल हाईवे पर पाडली के पास एक कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई थी, जिसमें दो लोगों की मौत हो गई थी और कार स्वामी/व्यापारी हरीश नैनवाल लापता हो गया था।
तब से पुलिस के जवान चालक की खोजबीन में जुटे थे। मंगलवार को पुलिस ने टिहरी जिले से बुलाए गए तीन गोताखोरों की मदद से पिंडर नदी में रेस्क्यू अभियान चलाया।
थाना प्रभारी प्रदीप राठौर ने बताया कि मंगलवार शाम चार बजे घटनास्थल से 150 मीटर दूर कर्णप्रयाग की ओर पिंडर नदी से गोताखोरों ने शव को निकाला। मृतक की शिनाख्त व्यापारी हरीश के रूप में की गई।