फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Uttarakhand: घर पहुंची बेटी को इस हाल में मिली मां की लाश, अकेली रहती थीं बुजुर्ग; पड़ोसी भी मौत से थे बेखबर

Sat, 28 Feb 2026 05:52 PM IST
Akash Dubey अमर उजाला नेटवर्क, नारायणबगड़ (चमोली)

सार

बेटी ताला और दरवाजे तोड़ने के बाद घर के अंदर पहुंची। वहां उसने देखा तो उनकी मां का शव पड़ा था। उन्होंने इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : AI Generated
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नारायणबगड़ थाना पुलिस थराली ने विकासखंड के हरमनी तल्ली गांव में अकेली रह रही एक बुजुर्ग महिला का शव जली हुई हालत में बरामद किया है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन
Trending Videos

गांव के प्रधान बीरेंद्र सिंह बिष्ट ने बताया कि गांव की बुजुर्ग महिला शोभा देवी पत्नी अपने घर में अकेले रहती थीं और उनका गांव वालों से ज्यादा संपर्क भी नहीं था। 25 फरवरी को आखिरी बार उन्हें घर में देखा गया था। 27 फरवरी को उनकी बेटी कमलेश जोकि देहरादून में रहती है, गांव पहुंची तो घर की ग्रिल पर अंदर की ओर से ताला लगा हुआ था। 

ग्रिल के ताले और दरवाजे को तोड़कर अंदर देखा तो वहां उनकी मां जली हुई हालत में मरी पड़ी थीं। उन्होंने इसकी जानकारी अपनी बहनों और भाई तथा अन्य रिशतेदारों को दी। शुक्रवार रात को गैरबारम गांव के उनके रिश्तेदार बिक्रमसिंह की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला के शव को अपने कब्जे में ले लिया था।
विज्ञापन

शनिवार को नारायणबगड़ चौकी प्रभारी देवेंद्र भारती ने  महिला के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए उपजिला अस्पताल कर्णप्रयाग भेज दिया। थाना प्रभारी विनोद चौरसिया ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला जली मोमबत्ती के कारण आग लगने का प्रतीत होता है। परिजनों का भी यही कहना है कि लापरवाही के चलते यह घटना घटित हुई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें