फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: खलियान गांव में आपदा से 55 लाख से अधिक नुकसान का आकलन

Sat, 18 Jul 2026 07:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
संयुक्त टीम ने किया निरीक्षण, विभागों ने तैयार की क्षति रिपोर्ट
विज्ञापन

जखोली। पश्चिमी बांगर के खलियान गांव में शनिवार को विभिन्न विभागों की संयुक्त टीम ने आपदा प्रभावित परिसंपत्तियों का निरीक्षण कर नुकसान का आकलन किया। कानूनगो दुर्गा सिंह रावत के नेतृत्व में ग्राम्य विकास, पीएमजीएसवाई, सिंचाई, ग्रामीण निर्माण और अन्य विभागों के अधिकारियों ने मौके का जायजा लिया। निरीक्षण में पीएमजीएसवाई ने सड़क को करीब 50 लाख रुपये, सिंचाई विभाग ने 1.56 लाख रुपये और जल संस्थान ने करीब 4 लाख रुपये के नुकसान का आकलन किया। राजस्व विभाग पहले ही क्षतिग्रस्त भवनों, कृषि भूमि और पशुहानि का मुआवजा वितरित कर चुका है। गौरतलब है कि 10 जून को अतिवृष्टि के बाद खूड़गढ़ गदेरे में आए मलबे से गांव का संपर्क मार्ग, पांच पैदल पुलियां, पंचायत भवन परिसर, नौ गोशालाएं और करीब 80 नाली कृषि भूमि क्षतिग्रस्त हो गई थी। हादसे में नौ भैंसों की भी मौत हुई थी। ग्रामीण सुरक्षा दीवार निर्माण, मलबा हटाने और क्षतिग्रस्त मार्गों के पुनर्निर्माण की मांग कर रहे हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें