फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: अचानक गिरा आवासीय मकान, बाल-बाल बचे परिवार के लोग

Sat, 18 Jul 2026 06:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
पोखरी के भेरिया गांव में भर भराकर गिरी आवासीय मकान की छत। स्रोत: जागरुक पाठक 
विज्ञापन
सुबह 11 बजे की घटना, इधर-उधर गए थे परिवार के सभी सदस्य
विज्ञापन

पोखरी (चमोली)। विकासखंड के भेरिया गांव में शनिवार को एक आवासीय मकान अचानक भर भराकर गिर गया। गनीमत रही कि हादसे के वक्त परिवार के सभी लोग घर से बाहर थे जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया।
जौरासी ग्राम पंचायत के भेरिया गांव में कुंदी लाल का पुश्तैनी मकान है। मकान में बच्चों सहित आठ सदस्य रहते हैं। कुंदी लाल के बेटे महावीर ने बताया कि सुबह बच्चे स्कूल चले गए थे, उनकी पत्नी और मां खेतों में काम करने चली गई और वे भी मजदूरी करने चले गए। उनके पिता और भांजी घर के आंगन में बैठे थे। पूर्वाह्न 11 बजे के करीब अचानक मकान भरभराकर गिर गया। मकान गिरने से सभी दहशत में आ गए। सूचना पर वे भी घर लौटे। घर का सामान मलबे में दब गया। बर्तन, बिस्तर आदि सब खराब हो गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

यदि हादसा सुबह या रात को होता तो बड़ी जनहानि हो सकती थी। उन्होंने बताया कि समीप ही उनके भाई का घर है, फिलहाल वे परिवार के साथ वहीं पर रह रहे हैं। इधर, राजस्व उपनिरीक्षक सूरज थपलियाल ने बताया कि क्षतिग्रस्त मकान का स्थलीय निरीक्षण किया गया। भवन के संबंध में रिपोर्ट उच्चाधिकारियों को भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें