पोखरी (चमोली)। घरेलू गैस उपभोक्ताओं को डीएसी नंबर जारी नहीं होने से उन्हें गैस के सिलिंडर नहीं मिल पा रहे हैं। इससे उपभोक्ता परेशान हैं। किमोठा के ग्राम प्रधान हरिकृष्ण किमोठी ने जिलाधिकारी से इस व्यवस्था को सुधारने की मांग की।
गैस एजेंसियां बुकिंग के बाद डीएसी नंबर जारी होने पर ही सिलिंडर दे रही हैं लेकिन एजेंसी की ओर से बुकिंग के कई दिनों बाद तक डीएसी नंबर जारी नहीं किया जा रहा है। उपभोक्ता वाहन बुक कराकर सिलिंडर भरवाने के लिए पोखरी आ रहे हैं लेकिन डीएसी नंबर नहीं होने पर उन्हें बैरंग लौटना पड़ रहा है। उन्होंने डीएम से ब्रांच रूटों पर सिलिंडर का वाहन भेजने और बुकिंग के आधार पर ही सिलिंडर उपलब्ध कराने की मांग की। संवाद